
सत्यम ग्राम न्यूज़ , गोरौल : थाना क्षेत्र के बिशनपुर अररा गाँव मे आयोजित ग्रामीण मेला मे सेल्फी पॉइंट पर पिस्टल लहराते एक युवक का वीडियो बायरल हुआ था. इसकी जानकारी ज़ब स्थानीय पुलिस को हुई तो तत्काल इसका संज्ञान मे लिया. जांच पड़ताल के बाद पिस्टल लहरा रहे युवक का सत्यापन कर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया|
गिरफ्तार युवक इसी थाना क्षेत्र के भानपुर बड़ेवा गाँव का बताया गया है. थानध्यक्ष रौशन कुमार और अवर निरिक्षक अभय कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी दी है कि हरपुर गाँव के ग्रामीण मेला मे सेल्फी पॉइंट पर एक युवक को पिस्टल लहराते देखा गया. इसका विडिओ वायरल हुई. इसपर करवाई करते हुये भानपुर बड़ेवा गाँव के बिपिन कुमार (21 वर्ष )को एक लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया, दो दिनों के भीतर दो आर्म्स के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है|
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief