राजापाकर : 12 लीटर चुलाई देशी शराब बरामद दो को भेजा गया जेल |

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। थानाध्यक्ष वीणा कुमारी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापा मार कर बारह लीटर अवैघ देशी चुलाई शराब के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार .इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष वीणा कुमारी को गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बाकरपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में मेघन पासवान एवं उसका पुत्र अरविंद कुमार अवैध देशी चुलाई शराब का कारोबार दोनों बाप बेटा अपने घर में करते हैं।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सुरक्षा बलों के साथ बाकरपुर पहुंचे और मेघन पासवान के घर पर छापामारी की तो पुलिस को देखकर घर से दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे.जिसे साथ के सुरक्षा बलों द्वारा दौड़ कर दो व्यक्ति को पकड़ लिया गया. पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम  मेघन पासवान उम्र पिता स्वर्गीय जय किशुन पासवान एवं अरविंद कुमार उम्र पिता मेघन पासवान दोनों ग्राम बाकरपुर वार्ड नंबर 8 बताया गया.

उसके बाद उसकी घर की तलाशी ली गई तो ईंट करकट के बने घर में सफेद रंग की पॉलिथीन में 12 लीटर अवैघ देशी चुलाई शराब बरामद हुआ जिसकी विघिवत सूची बनायी गई. जप्त सूची की एक प्रति परिजनों को हस्तगत कराया गया और पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया इसकी सूचना परिजनों को देते हुए गिरफ्तार व्यक्ति तथा जप्त और देशी चुलाई शराब थाने पर लाया गया बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी है शराब को रखना करें विक्रय करना संज्ञेय अपराध है.  दोनों व्यक्ति को कागजी प्रक्रिया पूरी कर आज भेजा गया जेल।

ये भी पढ़े …

BIHAR NEWS : अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्र्ष्टाचार निजी लोगो द्वारा अपने घरों में सरकारी कागजात रखने के संदेह पर रविवार को शाम में एसडीओ ने प्रखंड के कई जगहों पर किया छापेमारी|

BIHAR NEWS : अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्र्ष्टाचार निजी लोगो द्वारा अपने घरों में सरकारी कागजात रखने के संदेह पर रविवार को शाम में एसडीओ ने प्रखंड के कई जगहों पर किया छापेमारी|

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली