सत्यम ग्राम न्यूज़ , चेहराकलां : महुआ विधानसभा अंतर्गत चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के महुआ विधायक ने सोमवार को कई छठ घाटों का निरीक्षण किया । मौके पर उपस्थित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया । प्रखंड क्षेत्र के अख्तियारपुर सेहान पोखर ,प्रखंड मुख्यालय स्थित पोखर सहित अन्य छठ घाट का निरीक्षण करते हुए छठ व्रतियों को पुजा अर्चना करने में छठ घाट पर साफ -सफाई एवं अन्य तरह की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर घाटों का निरीक्षण कर प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को घाटों के आसपास के स्थान पर साफ – सफाई कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

अधिक पानी वाले पोखर सहित अन्य छठ घाटों में बैरिकेड करने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने क बात कही। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार ,अंचलाधिकारी पूनम भारती के अलावा स्थानीय पूर्व मुखिया अशोक राय मोहम्मद सरफराज ,प्रभात कुमार, पवन कुमार,राकेश राय , बबलू यादव, संतोष कुमार, चंदन कुमार, अनुज कुमार सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : डुमरी पोखर में डूबने से किशोरी की हुई मौत,टोले में छाया मातम |
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief