BIHAR NEWS : महुआ थाना पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के कांड में राजस्व संबंधित कागजात के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,भेजा जेल।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,महुआ (वैशाली ) : वीते  दिन रविवार  अर्थात 27 अक्टूबर 24 को महुआ थाना पुलिस को अंचलाधिकारी महुआ के द्वारा सूचना दिया गया की लक्ष्मण प्रसाद साह, पे.-स्व. हरिचरण साह, सा.-मुंगराही के द्वारा राजस्व संबंधित कागजात से धोखाधड़ी, आमजनों से भी राजस्व का दोहन एवं कागजात (केवाला) से साथ छेड़-छाड़ किया जाता है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक टीम का गठन किया गया, जिसमें अंचलाधिकारी महआ एवं महुआ थाना पुलिस को शामिल किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर पहुँचकर घेराबन्दी कर घर की तलाशी के क्रम में बड़े पैमाने पर राजस्व संबंधित कागजात एवं अन्य सामान के साथ लक्ष्मण प्रसाद साह को गिरफ्तार किया गया। उक्त आशय की जानकारी वैशाली पुलिस आरक्षी के द्वारा प्रेस रिलीज कर दी हैँ।

इस संदर्भ में महुआ थाना कांड सं0-1122/24, 28.अक्टूबर 24 धारा-318(4)/ 8/336(3)/340(2) BNS दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैँ।

ये भी पढ़े…

महुआ में अनाया हॉस्पिटल का हुआ शुभारम्भ, विधायक ने फीता काट किया उद्घाटन।

https://satyamgramnews.in/महुआ-में-अनाया-हॉस्पिटल-क/10/2024/28/21/05/37/satyamgramnewsnetwork/

*रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क*

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief