
सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली (बिहार ) : वैशाली जिले के बरांटी थाना की पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे दो अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की 2 बाइक, एक देसी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस के अलावा 2 मोबाइल भी बरामद किया है।
इसकी जानकारी प्रेस कंन्फ्रेंस कर एसपी हरि किशोर राय ने दी है। उन्होंने बताया कि बरांटी थाना में अपराधी द्वारा लोमा गांव स्थित ब्रहम स्थान के पास एक व्यक्ति से 3-4 अपराधियों द्वारा अपाचे बाइक लूटी गई थी। पुलिस ने एक टीम का गठन किया है। टीम को गुप्त सूचना मिली कि घटना में शामिल कुछ बदमाश दीपावली, धनतेरस पर्व में दुकानदार और व्यापारी से लूटपाट करने के उद्देश्य से लोमा स्थित ब्रहम स्थान के पास निकट इकट्ठा हुए हैं। पुलिस द्वारा उस स्थल की घेराबंदी की गई।
पुलिस की गाड़ी को देखकर सभी अपराधी भागने लगे, जिसे पुलिस बल के सहयोग से दौड़कर पकड़ा गया। गिरफ्तार दोनों अपराधी सदर थाना क्षेत्र के सुभई गांव निवासी पदारथ राय के बेटे अमन कुमार और बबलू झा के बेटे राजा कुमार के रूप में हुई है। अन्य अपराधकर्मी भागने में सफल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैँ.
ये भी पढे…
RAJAPAKAR : मकान मालिक की मनमानी,गिफ्ट सेंटर दुकान में लगाया अपना ताला|
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-मकान-मालिक-की-मन/10/2024/29/19/56/10/satyamgramnewsrajapakar1/
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief