
सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल(वैशाली ) : वैशाली ब्लड लाइन परिवार के स्थापना दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल के परिसर मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,संस्थान के डायरेक्टर डॉ संदीप सागर 2015 से इस संस्थान के माध्यम से रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करते रहे हैं, उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड मे नाम अंकित है, जिससे हम समस्त वैशाली वासियों के लिए गौरव की बात है,
आज रक्तदान शिविर में वैशाली के लोकप्रिय विधायक सिद्धार्थ पटेल के गरिमामयी उपस्थिति में दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया । उन्होंने कहा कि रक्त दान महादान है l
जिसमें पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर पटेल सहित अनेक लोगों ने रक्तदान कर अपनी अपनी सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया, सभी रक्त वीरों को मोमेंटो ,अंग वस्त्र, प्रमाण पत्र और पौधे देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों में प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह, उप प्रमुख रोहित कुमार, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष त्रिविक्रम कुमार, पवन कुमार,चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार एवं अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर एवं अस्पताल कर्मी मौजूद थे!
ये भी पढ़े….
केसीआई विद्यालय राजापाकर में रंगोली प्रतियोगिता हुआ आयोजित
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क