
सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। थाना क्षेत्र के जाफरपट्टी गांव चार पहिये वाहन पार्किंग के विवाद में गांव के ही पांच लोगो ने मिलकर दो व्यक्तियों को लोहे के रॉड से वार कर सिर जख्मी कर दिया। इस मामले में जाफरपट्टी निवासी प्रतिमा देवी पति महेश कुमार ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव के पांच लोगो सहित तीन अन्य लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आवेदन में कहा गया कि दीपावली की रात म नरेश साह अमित कुमार प्रेमशिला देवी सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर बताई है कि चार पहिये वाहन के पार्किंग के विवाद को लेकर लोहे के हथियार से मुझ पर एवं मेरे दो बेटों पर हमला कर दिया जिससे तीनों का सिर फट गया ।
इतना ही नहीं उनलोगो ने पटना से बुलाए हुए अपराधियों द्वारा घर में भी लूट पाट की एवं तीन चार पहिये वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में कानूनी कार्रवाई किए जाने की की मांग की गई है।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ भैया दूज एवं चित्रगुप्त पूजा।
राजापाकर : हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ भैया दूज एवं चित्रगुप्त पूजा।
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली