सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर । एक चालिस वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बरांटी थाना क्षेत्र के चकललुआ गांव में उस युवक को अज्ञात वाहन ने कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। घटना मंगलवार की सुबह 6.30 बजे की बताई गई है।
राजापाकर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बखरी गांव निवासी लक्ष्मी सिंह का पुत्र धर्मेंद्र कुमार प्रतिदिन की तरह आज सुबह काम करने औद्योगिक एरिया हाजीपुर जा रहा था वह घर से अपनी बाइक से अहले सुबह निकला था कि इसी बीच हाजीपुर पासवान चौक से जंदाहा की ओर जा रही एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया। उसने हेलमेट पहन रखा था और बीच सड़क पर गिर गया। उसके सिर से खून की धार बहने लगी।
लोग ब्रेन हेमरेज से मौत का कारण बता रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बरांटी थाने को दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस द्वारा मृतक की जेब की जांच करने पर पहचान पत्र निकाला जिसके आधार पर घर रसूलपुर बखरी गांव थाना राजापाकर नइवासी लक्ष्मी सिंह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रुप में हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पंचायत के मुखिया अरशद हुसैन ने बताया कि वह निर्धन परिवार से आता था। हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्राइवेट नौकरी करता था।
वह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर था। उसकी एक चार साल की लड़की व दो साल का एक लडका है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों रो-रो कर बुरा हाल है । पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है ।
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट :एहतेशाम पप्पू, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली