BREAKING NEWS : बिहार कोकिला स्वर के देवी लोक गायिका शारदा सिन्हा का दिल्ली अस्पताल में निधन |

    फ़ाइल फोटो , लोक गायिका शारदा सिन्हा

सत्यम ग्राम न्यूज़,पटना / नई  दिल्ली : बिहार कोकिला स्वर के देवी  पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल  में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर 26 अक्टूबर को उन्हें एम्स में कैंसर सेंटर के मेडिकल आंकोलोजी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें आक्सीजन सपोर्ट रखा गया था ।

हालत में सुधार होने के बाद उन्हें प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन सोमवार देर शाम को उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। इस वजह से उन्हें दोबारा ICU  में स्थानांतरित करना पड़ा। मंगलवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एम्स के निदेशक को फोन कर उनका हालचाल लिया था। उन्होंने गायिका के बेटे से भी बात कर उसे ढांढस बंधाया था।

नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और छठी मैया की महिमा बखान करते शारदा सिन्हा के गाए गीत इस समय चहुंओर बज रहे हैं। ऐसे समय में उनके निधन की खबर ने लोगों वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं बिहार की कोकिला के  निधन से पहले पीएम मोदी ने एम्स के निदेशक से बात कर लिया था | लोगो को   व्यथित कर दिया है। हाल ही में उनके पति का निधन हुआ था। इसके पहले इसी वर्ष दोनों ने अपनी शादी की 54 वीं वर्षगांठ मनाई थी। लोक गायिका करीब छह वर्षों से ब्लड कैंसर मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही थीं।

लोक गायिका शारदा सिन्हा को मैथली  और  भोजपुरी संगीत  में उनके महत्वपूर्ण  योगदान  के लिए  जाना जाता है | लोक गायिका   के क्षेत्र  के उल्लेखनीय  योगदान  के लिए शारदा सिन्हा का नाम सदा के लिए अमर  हो गया है |

बारह दिन से चल रहा था  एम्स इलाज
शारदा सिन्हा को 26 अक्तूबर  को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था | बीते 12 दिन से उनका इला चल रहा था  उन्हें खाने पिने में भी दिक्कत  हो रही थी | उनके बेटे अंशुमन  ने  सोशल मिडिया चैनल YOUTUBE पर लाइव  आकर माँ  के लिए दुआ करने को कहा  था | उन्होंने ये भी कहा था  की  “मेरी मां वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें प्रार्थना और दुआ की बहुत जरूरत है। अब आप सभी लोग प्रार्थना जारी रखिए। एक बड़ी लड़ाई में मेरी मां जा चुकी हैं। इस लड़ाई से जीतना काफी मुश्किल है। यही प्रार्थना कीजिए कि वह लड़कर बाहर आ सकें।”
छठ से पहले रिलीज हुआ नया गाना

लोक गायिका शारदा सिन्हा का छठ पूजा से पहले नए गाने का वीडियो जारी हुआ है। उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से वीडियो को रिलीज किया गया है। गाने के बोल हैं… ‘दुखवा मिटाईं छठी मइया…. रउए आसरा हमार… सबके पुरवेली मनसा… हमरो सुनलीं पुकार।’ 5 दिन पहले इसका ऑडियो जारी हुआ था।

उनके निधन से बिहार के लोगो में मायूसी छा गया है अभी छठ पर्व की खरना पर्व है चारो तरफ छठ गीत बजाय जा रहा है उसमे अधिकांश गाना शारदा सिन्हा के गए हुए है |

ये भी पढ़े …

छठ पूजा के उपलक्ष्य में एवं दीपावली पर आधारित स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

छठ पूजा के उपलक्ष्य में एवं दीपावली पर आधारित स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट :एहतेशाम पप्पू, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief