
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। प्रखंड के जाफरपट्टी गांव में अहले सुबह वहां स्थित छठ घाट पर पैर फिसलने पर नहाने के दौरान गहरे पान में चले जाने के कारण एक किशोर की मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जाफरपट्टी गांव निवासी रवींद्र पासवान के 17 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार जाफरपट्टी गांव स्थित पोखर में अपने परिजनों के साथ उदयीमान भास्कर एवं मां छठ पूजा कर रहे थे, छठ पूजा की समाप्ति के बाद वह पोखर में अपने अन्य लड़कों के साथ नहाने लगा।
इसी क्रम में पोखर पैर पिछला और वह गहरे पानी में समा गया जिससे उसकी उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद बच्चों ने परिजनों को बताया कि धर्मवीर नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया है अभी तक वह पानी से नहीं निकला है। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय तैराकों को बुलाया तब जाकर पानी में से उसे बाहर निकाला जा सका। आनन फानन में उसे उपचार के लिए परिजन सहित स्थानीय मुखिया संजय राम सरपंच अमरनाथ भगत व ग्रामीण उसे सदर अस्पताल ले गए।
किंतु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिर पुलिस प्रशासन द्वारा शव परिजनो को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर घर पर आए और ग्रामीणों के साथ शव के दाहय संस्कार के लिए बिदुपुर बाजार नवानगर घाट ले जाया गया। वहीं घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।
वही घटना की सूचना पाकर अंचलधिकारी गौरव कुमार ,थानाध्यक्ष वीणा कुमारी सुरक्षा बलों के साथ पहुंची वहीं मुखिया सरपंच सहित राजस्व कर्मचारी अमित कुमार समाजसेवी चंदन कुमार सुबोध पटेल पूर्व मुखिया मुकेश राम आदि भी पहुंचे। परिजनों को अंचलाधिकारी ने सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़े ….
CHHATH PUJA : जन सुराज पार्टी के नेता ने 5 हजार छठ वर्तियों बीच वितरण किया पूजन सामग्री।
CHHATH PUJA : जन सुराज पार्टी के नेता ने 5 हजार छठ वर्तियों बीच वितरण किया पूजन सामग्री।
रिपोर्ट : मो. एहतेशाम पप्पू, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली