
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर । टोटो टेम्पो पलट जाने से मुंडन कराकर लौट रहे एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को राजापाकर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया,जहां मामूली रूप से जख्मी लोगों का उपचार ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर श्याम बाबू सिंह ने किया।
वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को स्थानीय लोग हाजीपुर लेकर चले गए। डॉक्टर श्यामबाबू सिंह ने बताया कि पास के ही राजापाकर के जाहिंगरा टोले के एक ही परिवार के 7 लोग घायल अवस्था में इलाज के लिए आए थे जिन्हें उपचार के बाद छोड़ दिया गया है।
स्थानीय लोगो ने बताया कि जाहिंगरा टोला से एक ही परिवार के 12 लोग दो टोटो से बच्चे का मुंडन कराने बिदुपुर बाजार स्थित गणिनाथ मंदिर गए थे जहां से लौटने के क्रम में टोटो पलट गया और सभी लोग जख्मी हो गए ।
कुछ लोगों का उपचार राजापाकर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुए हैं वहीं कुछ लोगो को हाजीपुर ले जाया गया है। वैसे सभी घायल समाचार लिखे जाने तक भले चंगे बताए गए हैं।
ये भी पढ़े…
छठ घाट वाले पोखर में डूबने से एक किशोर की हुई मौत |
https://satyamgramnews.in/छठ-घाट-वाले-पोखर-में-डूबने/11/2024/08/18/09/17/satyamgramnewsrajapakar1/
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली