
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव से चोरी की मोबाइल खरीद बिक्री करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना थानाध्यक्ष वीणा कुमारी को गुप्त सूचना मिली कि बरियारपुर गांव में सरयुग पासवान के घर पर चोरी के मोबाइल की खरीद बिक्री हो रही है।
सूचना के सत्यापन हेतु जब वे बरियारपुर गांव के सरयुग पासवान के घर पहुंची तो पुलिस के वाहन को देख घर से निकल कर दो लोग भागने लगे। जिसे सुरक्षाबलों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। जांच में एक व्यक्ति की जेब से लगभग 30 हजार रुपए मूल्य का एक मोबाइल फोन मिला जिसके कागजात के बारे में पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं मिला।
कराई से पूछे जाने पर दूसरे व्यक्ति ने कहा की मैं मोबाइल खरीदने आया था। मामला मोबाइल चोरी का प्रतीत होने पर थाना प्रभारी ने मोबाइल को जप्त कर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बरियारपुर गांव के निवासी एक व्यक्ति का नाम सरयुग पासवान, पिता मुनिलाल पासवान और दूसरे व्यक्ति का नाम कुंदन कुमार, पिता इंदल पासवान गया है।
ये भी पढ़े …
VAISHALI NEWS : थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित |
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली