सत्यम ग्राम न्यूज़, पातेपुर /वैशाली : जिले के पातेपुर प्रखण्ड क्षेत्र मे बाल दिवस के शुभ अवसर पर मधुकर इंटरनेशनल स्कूल नगर पंचायत खेसराही पातेपुर वैशाली, के विद्यालय में बाल मेला का आयोजन बाल दिवस के अवसर पर किया गया l
बाल मेला में भारत के सभी राज्यों के प्रमुख भोज्य पदार्थ को बच्चों के द्वारा प्रदर्शित किया गया जिससे बच्चों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उनके अलग-अलग व्यक्तित्व को विकसित करने का अवसर मिला l बच्चों के मानसिक बौद्धिक और सर्वांगीण विकास के लिए मधुकर इंटरनेशनल स्कूल हमेशा इस तरह का आयोजन करता है जिससे कि व्यक्तित्व निर्माण में लाभकारी सिद्ध हो लिए

ग्रामीण परिवेश में होते हुए शहरी क्षेत्र के मुकाबले यह विद्यालय सभी सभी प्रकार की सुविधा बच्चों को प्रदान करता है l इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों एवं बच्चों के द्वारा चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं फूल अर्पित किया गया लिए
इस अवसर पर प्राचार्य जानकी मधुकर एवं उपस्थित शिक्षक, K K JHA, बीरबल कुमार, सचिन कुमार, इंदु सिंह, मोहम्मद आजाद, दिव्या कुमारी, मोहम्मद अनवर ,मेघु शर्मा, अंजली सिंह ,अनुपम शर्मा ,पूजा कुमारी ,सूरज शर्मा ,आरती शर्मा, अमरेंद्र झा द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई लिए
ये भी पढ़े…
बाल दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं ने निकला प्रभात फेरी।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief