AI FUTURE : आने वाला भविष्य AI पर निर्भर होगा।

 

 

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर, वैशाली । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने  भविष्य की दुनिया व तकनीक की दुनिया में  हर चीज को बदलकर रख दिया है। इसने मानव जीवन में इतनी तेजी से परिवर्तन लाया है कि मानव इतिहास में ऐसा परिवर्तन तीव्र गति के साथ कभी नहीं हुआ। बदलते हुए विश्व परिदृश्य में विश्व के शक्तिशाली देश अमेरिका रूस चीन इंग्लैंड. जापान और हमारा देश भारत भी एआई की दुनिया में रिसर्च कर रहा है। जो भी देश एआई की दुनिया में आगे होगा वही विश्व का सुपर पावर देश भविष्य में बनेगा।

विश्व की बड़ी-बड़ी कंपनी गूगल फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम जैसे अन्य कंपनी एआई के क्षेत्र में बहुत बड़ी धनराशि निवेश किया है। विभिन्न देशों की सरकार ने एआई स्टार्टअप को बढ़ावा दे रहे हैं। इन्होंने अच्छे वैज्ञानिकों द्वारा संग्रहित एवं सूचना एकत्रित आधुनिक एआई का आविष्कार में लगे हैं। आने वाले समय में  हम एक ऐसी दुनिया में होंगे जहां एआई की भूमिका जीवन के प्रत्येक कार्य एवं क्षेत्र में छा जाने वाला है।

यह मानव जाति के लिए चुनौती एवं अवसर दोनों है। बदलते वक्त में लोग अपने जीवन में इतने व्यस्त हैं कि स्वयं के लिए भी समय नहीं दे पा रहे हैं। हम समझ एवं देख सकते हैं कि एकल परिवार का चलन है। जिस परिवार में पति-पत्नी नौकरी में है। वहां आने वाले समय में ओटोनोमस हाउस उनके लिए वरदान साबित होगा। जब आप ऑफिस से शाम को घर आएंगे तो ओटोनोमस हाउस आपके लिए पानी से भरा गिलास बेड कपड़े में आयरन घर की वस्तु सही जगह कमरे का तापमान आपके अनुकूल पहले से तैयार रहेगा।

जब आपके छोटे बच्चों की देखभाल भी एआई  माता-पिता की तरह कार्य  करेंगे। बच्चों को दूध पिलाना डायपर बदलने कपड़े बदलने सारे काम एआई कर लेगा। वैज्ञानिक इस प्रकार के एआई तकनीक पर रिसर्च कर रहे हैं। जिसका परिणाम भविष्य में देखने को मिलेगा। दुनिया में कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां एआई की उपयोगिता नहीं हो।

आज शिक्षा ,खेल, चिकित्सा, व्यापार, देश की सीमा की सुरक्षा, राजनीतिक सभी जगह एआई की सेवा ली जा रही है ।चिकित्सा के क्षेत्र में एआई की मदद मरीजों की गंभीर बीमारी के उपचार में सहायक सिद्ध हो रहा है। एआई भविष्य में कैंसर, एड्स जैसी बीमारी को आसानी से पता कर लेगा और इलाज भी कर सकता है।

अगर डॉक्टर किसी बीमारी का पता लगाने में सक्षम नहीं होंगे तो एआई गंभीर बीमारी को आसानी से पता लगाने में सहायक और समय रहते रोगी की जान भी  बचा सकता है। आने वाले समय में वही देश इस दुनिया में आगे होगा जो एआई तकनीक में अपना वर्चस्व स्थापित करेगा। उक्त बातें बी.एम. डी. कॉलेज प्रोफेसर रवि रंजन कुमाल ने अपने व्याख्यान में कही।

ये भी पढ़े…

बाल दिवस के शुभ अवसर पर बाल मेला का हुआ आयोजन।

VAISHALI NEWS : बाल दिवस के शुभ अवसर पर बाल मेला का हुआ आयोजन।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली