VAISHALI NEWS : सरकारी एवं निजी विधालय में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर/ वैशाली । बाल दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों में समारोह आयोजित कर चाचा नेहरू को याद किया गया। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुकुंदपुर भाथ दक्षिणी में बड़े हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया गया। जिसमें वर्ग एक से आठ के बच्चो को कलम कॉपी डायरी देकर चॉकलेट तथा केक खिलाया गया। बच्चे गिफ्ट पाकर बहुत प्रसन्न दिखाई दिए|

ज्ञात हो कि भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारी युवा पीढ़ी के पालन-पोषण और शिक्षित करने के महत्व की याद दिलाता है. क्योंकि वे हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं. यह दिन बच्चों का सम्मान करने और उनकी भलाई को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है. इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन है.

जिनका बच्चों से विशेष प्रेम था और उनके देहांत के बाद उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस यानी चिल्ड्रन डे के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी. बाल दिवस पर विद्यालय परिसर में वाद-विवाद खेल  नृत्य संगीत भाषण निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित किए गए।

बच्चों का मनोबल ऊंचा रखने के लिय उनके लिए छोटे छोटे गिफ्ट का वितरण किया गया।मौके पर प्रधानाध्यापक मिलना मृणाल गौतम सहित शिक्षक शिक्षिकाओं में ज्योति पांडेय रचना पांडे लाडली बानो और अनिल कुमार ने बाल दिवस उत्सव के संबंध में विस्तार से बताया।

ये भी पढ़े …

AI FUTURE : आने वाला भविष्य AI पर निर्भर होगा।

AI FUTURE : आने वाला भविष्य AI पर निर्भर होगा।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली