सत्यम ग्राम न्यूज़ ,काँटी / मुजफ्फरपुर : जिले के काँटी थाना क्षेत्र के चन्द्रशील विधापीठ में बाल दिवस समारोह विधालय के बच्चों ने धूमधाम से मनाया | बच्चो ने चाचा नेहरु के जीवनी पर आधारित संस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया | उसके बाद विधालय में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के प्रचार्य सिस्टर मैरी रावत ,संजीव लिमा ,रितेश कुमार , एकेडमिक इन्चार्य ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्जोलित कर किया | संस्था के सभी शिक्षकगण भी उपस्थित थे |

उसके बाद विधालय के बच्चो समेत सभी शिक्षकगण ,स्पोर्टिंग स्टाफ समेत सभी लोगो ने चाचा नेहरु के तैल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दियें | उसके बाद विधालय के खेल कूद के शिक्षक विनित सहनी ने बच्चो के बीच खेल प्रतियोगिता कराया |
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने बाले बच्चो में आकाश सहनी, जिलास्तरीय गोल्ड मेडलिस्ट, आयुसी कुमारी , प्रियतम विकास को सम्मानित किया गया | समारोह में एक से बढ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चो एवं शिक्षक के द्वारा प्रस्तुत किया गया | संस्था के प्रचार्य ने चाचा नेहरु के जीवनी पर प्रकाश डाला | बच्चो ने उनके जीवनी सुन बीच बीच में तालिय बजाते हुए भाव विभोर हो गये |

ये भी पढ़े …
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief