BIHAR NEWS : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में 10 अभ्यर्थी हुए सफल।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम गुरुवार की देर शाम जारी की गई । राजापाकर के कई अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं। प्रखंड क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक पर न्यूटन क्लासेस के परिसर में संचालित हो रहे जी एस अकेडमी के दस छात्र-छात्राओं ने सफलता पायी है।

सफल होने वाले अभ्यर्थियों अविनाश कुमार सचिन कुमार रानी कुमारी शांभवी कुमारी विद्या कुमारी अतुल कुमार विक्की कुमार अजीत कुमार सुबोध कुमार एवं राहुल कुमार शामिल है। बच्चों की सफलता पर जीएस अकैडमी के निदेशक गौतम कुमार राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों ने निरंतर प्रयास एवं कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है। सफल बच्चों के घर जाकर उन्हें मिठाई खिलाई।

ये भी पढ़े…

खेल मैदान को लेकर मनरेगा की बैठक।

राजापाकर : खेल मैदान को लेकर मनरेगा की बैठक।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली