
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। राजापाकर थाने से जुडी बरांटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के संतोष कुमार के बहनोई सिताब लाल राय पिता भरोसी राय निवासी ग्राम धर्मपुर ने बरांटी थाने में रुपए से संबंधित धोखाधड़ी के मामले में आवेदन देकर इसी थाने के बहुआरा गांव निवासी देव प्रसाद सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है ।
आवेदन में कहा गया है कि देव प्रसाद सिंह आवेदक के साला संतोष कुमार के पड़ोसी है। देव प्रसाद सिंह ने आवेदक से औद्योगिक थाना क्षेत्र में जमीन खरीदवाने के लिए 2015 में 7 लाख रुपए एडवांस में लिए थे। रुपए लेने के 6 साल बाद भी जमीन नहीं लिखाई।जिसके बाद आवेदक ने अपने रुपये वापस मांगा तो देव प्रसाद सिंह ने 4 लाख रुपए वापस किए किंतु 3 लाख रुपए वापस नहीं किया ।
इसके लिए कई बार पंचायत हुई किंतु अभी तक स्थिति यथावत है आवेदक ने इस मामले ने जांच कर उचित करवाई की मांग की है।इस मामलेमे प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़े…
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-पैक्स-चुनाव-के-ल/11/2024/16/19/49/14/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली