सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर/ वैशाली । राजापाकर के रविवार हाट निकट स्थित कुशवाहा भवन में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक रविवार को आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज साह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता शामिल हुए ।
बैठक में प्रखंड स्तर के कार्यकताओं को पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कमिटी बनाने का निर्देश दिया गया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार गुप्ता ने पार्टी के उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के कार्यों एवं उद्देश्यों को आम जन तक पहुंचाने का कार्य हो।
आम जन की कोई समस्या हो तो उसे मुझ तक पहुंचाएं, हम उनकी समस्याओं को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का काम करेंगे। मौके पर पार्टी के राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, चतुर्भुज नारायण सिंह, सुंदरम चौहान, नरेश गुप्ता, दीपक कुमार, लक्ष्मण पासवान, कमलेश पासवान, जयप्रकाश राय, अशोक कुमार गुप्ता आदि उपस्थित हुए।
ये भी पढ़े …
चेहराकलां : निःशुल्क चिकित्सा शिविर का प्रखंड क्षेत्र मे सातवीं बार हुआ आयोजीत।
चेहराकलां : निःशुल्क चिकित्सा शिविर का प्रखंड क्षेत्र मे सातवीं बार हुआ आयोजीत।
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली