
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र में पैक्सों द्वारा धान नहीं खरीदे जाने से किसान औने पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर है। ज्ञात हो कि अभी खेती का समय है। किसानों को रबी की बुवाई करनी है आलू की खेती करनी है उसके लिए नगद पैसे की जरूरत होती है।
धान के फसल किसानों के तैयार है। जिसे बेचकर खेतों के लिए खाद बीज आलू के बीज गेहूं के बीज खरीद कर खेती कर रहे हैं। वहीं पैक्स में जहां 2300 रुपए धान का मूल्य है वहीं किसान 1700 से 1900 रुपए प्रति कुंटल बेचने को मजबूर हैं ।वही अभी लगन का भी समय है। बहुत सारे किसानों को शादी विवाह में खर्च है ।
उससे भी उन्हें परेशानी हो रही है। उनका मुख्य आधार खेती है खेती की आमदनी से ही उनके घर के खर्च चलते हैं । वहीं पैक्स चुनाव को लेकर पैक्स अध्यक्ष चुनाव में लगे हुए हैं। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी का भी इस और कोई ध्यान नहीं है। जिससे किसान विवश हो बिचौलियों के बीच धान का बिक्री कर रहे हैं।
बिचौलिये की मनमानी इतनी है कि एक कुंटल के बदले एक कुंटल 5 किलो धान ले रहे हैं और एक कुंटल का दाम दे रहे हैं। पैसा भी सही से उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहे। बिचौलिए धान बाहर भेजते हैं बिक्री होकर आती है तब किसानों को भुगतान किए जाते हैं।
अनेक किसानों दीपक कुमार, मनीष कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह, शिवाजी सिंह, दीपलाल सिंह, सनोज कुमार, दिनेश सिंह, विनोद सिंह आदि ने जिला पदाधिकारी से पैक्सो को किसानो से धान खरीदने का निर्देश देने की मांग की है ताकि किसानों राहत मिल सके।
ये भी पढ़े …
वैशाली : राजापाकर प्रखंड के पैक्स चुनाव में सभी बूथ संवेदनशील |
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-प्रखंड-के-पैक्स/11/2024/20/20/47/09/satyamgramnewsnetwork/
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली