
सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहरा कलां / वैशाली : तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर विनायक गौतम के जीत सुनिश्चित करने को लेकर रविवार को महजीदिया चौक स्थित निजी भवन परिसर में डॉक्टर कैलाश ठाकुर के अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गई , जिसका संचालन रवि रंजन ने किया ।
मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी महासचिव, राजदेव ठाकुर उपाध्यक्ष विनय झा संयोजक इंद्रभूषण सिंह सहित उपस्थित मतदाता राकेश कुमार झा ,विनय सिंह ,रूबी कुमारी ,खुशबू कुमारी, सकलदीप राम सहित अन्य वक्ताओं ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उपस्थित मतदाताओं को जन सुराज के संस्थापक द्वारा चिन्हित जनसुरज द्वारा पार्टी के उम्मीदवार विनायक गौतम को प्रथम वरियता का वोट देकर जीतने की बात कही।
वक्ताओं ने जन स्वराज के सिद्धांत बिहार के लिए विकास के लिए मात्र एक विकल्प जनसुरज का होने की बात दुहरायी। मौके पर जन सुराज पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं में सकलदीप राम ,लक्ष्मी ठाकुर, हेमचंद्र झा, सुधीर मालाकार, शराफत, सुशील कुमार सिंह, महेश शाह, रमेश कुमार, विनोद कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ये भी पढ़े …
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief