वैशाली ब्यूरो, सत्यम ग्राम न्यूज नेटवर्क
वैशाली:जिले के महुआ अनुमंडल कार्यालय मे चेहराकलां प्रखंड प्रमुख का चुनाव की प्रकिया आरम्भ हुआ। चुनावी प्रकिया समयानुसार हुआ नामांकन प्रकिया होने के बाद एक मात्र उम्मीदवार के रूप मे प्रियंका राय ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किये। रिजल्ट का समय हुआ और घोषणा हुआ की प्रियका राय चेहराकलां प्रखंड के प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित किया जाता हैँ। घोषणा होने के बाद जैसे हीं प्रखंड प्रमुख प्रियंका राय कार्यालय से बाहर निकली की कार्यकर्त्तायों ने फूलमालयों से स्वागत करते हुए बधाई दिए। बधाई देने बालो की लम्बी लाइन लग हुआ था. यहां तक की पूर्व प्रमुख इंद्रजीत प्रधान, पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार राय, पूर्व प्रमुख पति नारद राय, समाजसेवी नरेश राय, उप प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य एवम सैंकड़ो की संख्या मे उपस्थित गणमान्य लोगो ने बधाई दिए उसके बाद प्रखंड प्रमुखप्रियंका राय महुआ अनुमंडल से अपने निजी वाहन से चेहराकलां प्रखंड कार्यालय के लिए निकल गई ।

Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief