RAJAPAKAR : भैंस चोरी करते दो संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों ने रंगेहाथो पकड़ा; किया पुलिस के हवाले |

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में भैंस की चोरी करते दो संदिग्ध  को लोगो ने पकड़ लिया वही एक संदिग्ध  व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पकड़े गए दोनों  संदिग्ध व्यक्ति  को लोगों ने  पकड़ पुलिस के  हवाले कर  दिया । इस मामले में बरियारपुर गांव निवासी किरण देवी के आवेदन पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आवेदन में कहा गया है की मध्य रात्रि में भैंस की आवाज से नींद खुली तो देखा की बरियारपुर गांव के ही दीपक पासवान, अनिल पासवान, विशाल कुमार दरवाजे पर बंधी भैंस खोल कर ले जा रहा है शोर मचाने पर आस पास के ग्रामीणों की मदद से भैंस को वापस लाया गया साथ ही दीपक एवं अनिल को लोगो ने पकड़ लिया वही विशाल भागने  में सफल हो गया ।

ये

VAISHALI NEWS : नशा मुक्ति दिवस पर प्रभात फेरी के बाद शपथ।

VAISHALI NEWS : नशा मुक्ति दिवस पर प्रभात फेरी के बाद शपथ।

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

भी पढ़े ….

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली