राजापाकर : संविधान दिवस पर परिचर्चा हुआ आयोजित |

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर, प्रकाश वर्मा। अक्षयवट नगर स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर हमारा संविधान हमारी संस्कृति विषय एवं भारत संवाद अभियान के बारे में परिचर्चा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत के लोगों ने भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लक्ष्य के साथ भारत के संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मा समर्पित किया. अब वह विधिवत रूप से भारतीय गणराज्य के नागरिक थे. इस नाते संविधान द्वारा दिए गए विविध अधिकारों और कर्तव्य के साथ उनकी भारत और विश्व में नई भूमिका की शुरुआत हुई. भारत जैसे धार्मिक सांस्कृतिक भौगोलिक विविधताओं और सामाजिक आर्थिक विषमताओं वाले पुराने समाज में लोगों में नागरिक चेतना विकसित करने के प्रयास किए जाने चाहिए थे .

वैसा होता तो हमारे पास एक मजबूत भारतीय लोकतंत्र होता. साथ ही संवैधानिक प्रावधान मूल्य और संस्थाएं नागरिकों की चेतना का हिस्सा बन जाते. लेकिन खेद की बात है कि ज्यादातर नेताओं और बुद्धिजीवियों ने वैसे प्रयास जरूरी नहीं समझे. नतीजा है कि आजादी के 75 साल बाद भी देश सांप्रदायिकता जातिवाद वंशवाद व्यक्तिवाद का अखाड़ा तो बना ही हुआ है. बड़ी कुर्बानियों से हासिल की गई आजादी भी  उपनिवेशवादी शिकंजो में फंस चुकी है.

देसी विदेशी कॉरपोरेट शक्तियों की दावेदारी में लगा भारत का शासक वर्ग भारत के लोगों को नागरिक की हैसियत से गिराकर  अपनी प्रजा बनाने पर तुला हुआ है. वहीं भारत संवाद अभियान पर चर्चा करते हुए बक्ताओ ने कहा कि भारत के लोगों में नागरिक चेतना विकसित करने का एक विनम्र प्रयास है. सभी सचेत और सरोकार धर्म नागरिक भारत संवाद अभियान में शामिल होंगे तो आजादी के समय से छूटा हुआ यह जरूरी काम जल्दी पूरा होगा. और हम अपनी तात्कालिक और दीर्घ अवधि समस्याओं का अपने आप समाधान निकालने में कामयाब होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने किया एवं संचालन समाजवादी नेता रामेश्वर राय ने किया. मौके पर उपस्थित डॉक्टर विजेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, राकेश कुमार, अवधेश कुमार, लक्ष्मण राय, रामनाथ सिंह, दीपक कुमार, रामप्रवेश सिंह, ,सत्यनारायण सिंह सहित अनेक लोक शामिल हैं.|

ये भी पढ़े …

राजापाकर : स्नातक मतदाता मिलन समारोह का हुआ आयोजन |

राजापाकर : स्नातक मतदाता मिलन समारोह का हुआ आयोजन |

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,SATYAM GRAM NEWS NETWORK

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली