CHEHRAKALA : पैक्स चुनाव के तृतीय चरण का आज पचीस बुथों पर 13769 मतदाता अपना मताधिकार का करेंगे प्रयोग ।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां : प्रखंड में प्राथमिक कृषि साख समिति पैक्स निर्वाचन 2024 के तृतीय चरण का आज पचीस बुथों पर 13769 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में भयमुक्त मतदान करने के लिए आठ पंचायतों में पांच मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किये गए हैं।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी बिनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र बारह पंचायत पैक्स अध्यक्षों में से चार पंचायत पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध हुए हैं। जिनमें अख्तियारपुर सेहान, अबाबकरपुर, करहटिया बुजुर्ग , रसलपुर फतह के पंचायत अध्यक्ष शामिल हैं। शेष आठ पंचायत पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधकार्यारणी सदस्य पद का चुनाव होना है।

विशुनपुर अड़रा में चार , चेहराकलां में पांच, मंसूरपुर हलैया में चार, मथना मिलिक में दो, खाजेचांद छपड़ा में दो, शाहपुर खुर्द में चार, छौराही में चार, एवं बस्ती सरसिकन में दो पैक्स अध्यक्षों समेत प्रबंधकार्यारणी सदस्य के चुनाव के लिए मतदाता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।

यें भी पढ़े…

रोजगार एवं परामर्श मेले का आयोजन।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-रोजगार-एवं-परामर्श-मेले/11/2024/28/21/00/04/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief