
सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर / वैशाली : राजापाकर के कनीय विधुत अभियंता ने विधुत चोरी के आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में कनीय विधुत अभियंता विक्रम कुमार ने दिए गए आवेदन में बताया है कि थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी नरेश कुमार पिता जीना सिंह के घरेलू परिसर में बिना विधुत संबंध लिए ऊर्जा की चोरी की जा रही है। इन्होंने बिहार डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड की 8086 रुपए की क्षति पहुंचाई है।
वही दूसरे थाना क्षेत्र के गौसपुर बरियारपुर के अभय सिंह पिता स्वर्गीय घरकुल सिंह ने भी विद्युत ऊर्जा के बकाए की राशि जमा नहीं कर रहे थे उन पर 29549 रुपए का अर्थ दंड लगाया गया है।तीसरी उपभोक्ता गौसपुर बरियारपुर की सुभद्रा देवी पति सत्येंद्र सिंह के यहां भी 2436 रुपए बकाया थे उन्होंने विद्युत विच्छेद कर लिया उसके बाद भी चोरी से 60 वाट के कुटीर ज्योति उद्योग के तहत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। इन सबको के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली