सत्यम ग्राम न्यूज़ , चेहराकलां : प्रखंड में प्राथमिक साख समिति निर्वाचन 2024 के मतगणना कार्य निर्धारित समयानुसार शुरू हुआ। जिसमें आठ पंचायत में हुए पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मतगणना परिणाम घोषित किये गए । चार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध घोषित किये जा चुके हैं।
जिसमें रुसुलपुर फतह पंचायत से अशोक कुमार अख्तियारपुर सेहान से दीपक कुमार, अबाबकरपुर पंचायत से कमल कुमार कमल, करहटिया बुजुर्ग पंचायत से दिलीप कुमार निर्विरोध घोषित किये गए हैं।जबकि तीन नये चेहरे को जनता ने पसंद किया है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी बिनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि विशुनपुर अड़रा से मनोज कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविन्द्र कुमार यादव को 142 मत , चेहराकलां से लाल बाबु राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जीतेन्द्र प्रसाद यादव को 213 मत , मंसूरपुर हलैया से शंभु शरण राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरोज कुमार को 759 मत से पराजित किया |
वहीं मथना मिलिक से रामानंद भगत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश राय को 16 मत , खाजेचांद छपड़ा से सुनील कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद पासवान 186 मत शाहपुर खुर्द से अमोद राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लाल बाबु प्रसाद को 107, छौराही से कुमार गौरव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार को 46 मत , बस्ती सरसिकन से कृष्ण बल्वभ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेन्द्र प्रसाद को 37 मतों से पराजित किया है ।
ये भी पढ़े …
चतुर्थ चरण में पैक्सों चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूर्ण|
https://satyamgramnews.in/चतुर्थ-चरण-में-पैक्सों-के/11/2024/29/19/14/46/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief