
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल महुआ की सहायक विद्युत् अभियंता किरण कुमारी द्वारा चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे टावर जो रिलायंस जिओ इन्फोटेक लिमिटेड का है। जिसके खिलाफ राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
यह टावर राजापाकर बाजार किशोर टेंट हाउस के समीप अवस्थित है। यह कार्रवाई विद्युत अधीक्षण अभियंता समस्तीपुर के निर्देशानुसार राजस्व संग्रह एवं विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध छापामार दल का गठन कर किया गया जिससे चोरी पकड़ी गई है।
छापामार दल में राजापाकर के कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार विद्युत कर्मी फूलन प्रसाद सिंह टेक्नीशियन उमाशंकर साह मानव बल परमेश्वर पासवान शामिल थे।छापामार दल ने राजापाकर प्रशाखा अंतर्गत विभिन्न जगहों पर छापेमारी की।
जिसमें जिओ इन्फोटेक लिमिटेड राजापाकर बाजार किशोर टेंट हाउस के पास कंपनी के लगे टावर में पहुंची तो पाया गया कि इनके परिसर का विद्युत संबंध के स्मार्ट मीटर जो कि बकाये राशि 1 लाख 1 हजार136 रुपए नेगेटिव होने के कारण 27 नवंबर को अस्थाई रूप से काट दिया गया था।
जिसका भुगतान किए बिना ही इनके परिसर में मीटर में जा रहे इनपुट तार के पहले ही हरे रंग के तार टैप करके मीटर बायपास करते हुए अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी।
जिससे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना को 24186 रुपए की आर्थिक क्षति हुई है। आवेदन में इस मामले में काररवाई की मांग की गई है।
यें भी पढ़े…
चोरी से बिजली जलाने के आरोप मे महिला के विरुद्ध प्राथमिकीदर्ज
https://satyamgramnews.in/चोरी-से-बिजली-जलाने-के-आरो/12/2024/07/19/30/56/satyamgramnewsrajapakar1/
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief