RAJAPAKAR : विद्युत् संबंधी समस्या निराकरण हेतु शिविर आयोजित।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड के वनबीरा गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के परिसर में सोमवार को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु शिविर आयोजित किए गए।

विद्युत से संबंधित अनेक समस्याओं को राजापाकर के कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार ने देखा और शिविर में आए आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई की बात कही।शिविर में नए कनेक्शन के लिए दो आवेदन बिल सुधार के लिए दो आवेदन पोल तार मीटर हेतु  एक आवेदन प्राप्त किए गए।

वही अगली शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि 10 दिसंबर को गौसपुर पंचायत बैकुंठपुर पंचायत में11 दिसंबर को राजापाकर उत्तरी पंचायत व भलुई पंचायत में12 दिसंबर को राजापाकर दक्षिणी पंचायत व नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में13 दिसंबर को लगुराव बिलंदपुर पंचायत व मीरपुर पताढ पंचायत में14 दिसंबर को रामपुर रत्नाकर पंचायत व बेरई पंचायतों के पंचायत भवन परिसर मे  शिविर का आयोजन किया जाएगा।

विद्युत संबंधी किसी भी समस्या से संबंधित बिजली उपभोक्ता शिविर में आकर आवेदन देने पर उनकी समस्या का अविलंब समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर फूलन प्रसाद सिंह परमेश्वर पासवान उमाशंकर साह व विद्युत् उपभोक्ता उपस्थित हुए।

यें भी पढ़े…

 

PM जननी सुरक्षा शिविर में 92 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ जांच

https://satyamgramnews.in/vaishali-news-प्रधानमंत्री-जननी-सुरक/12/2024/09/18/54/55/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली