राजापाकर :अपराधिक घटनाओं का वांछित अपराधी आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। अपराधिक घटनाओं का वांछित अपराधी आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार भेजा गया जेल। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजापाकर थाने‌ की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के राजापाकर दक्षिणी टोला निवास संजीत कुमार उर्फ बंठा पिता स्वर्गीय बिंदेश्वरसिंह अपने दलान में अवैध आग्नेयास्त्र रखे हुए हैं।

यह सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु राजापाकर थाना पुलिस सशस्त्र बल के साथ संजीत कुमार उर्फ बंता के दलन की घेराबंदी की तभी दलान में बैठा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया उसने उसका नाम पता पूछे जाने पर उसने अपने को संजीत कुमार उर्फ बंठा बताया उसके बाद दलान की तलाशी ली गई तो दलान में पलंग पर बिछावन के नीचे एक लोडेड देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

उसे कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन वह नहीं दिखा पाया अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है स्थानीय थाने में इस पर पहले से एक मामले दर्ज हैं। उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया। उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़े …

महुआ : महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से जान माल की सुरक्षा के लिए एक परिवारजन ने लगाई न्याय की गुहार |

महुआ : महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से जान माल की सुरक्षा के लिए एक परिवारजन ने लगाई न्याय की गुहार |

रिपोर्ट : राकेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली