RAJAPAKAR : अपहरण की गई लड़की बरामद न्यायालय में किया गया प्रस्तुत।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। अपहरण की गई लड़की को थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने हाजीपुर में बरामद की। मिली जानकारी के अनुसार राजापाकर‌ थाना क्षेत्र के भाथादासी गांव निवासी गणेश पासवान पिता रामचंद्र पासवान ने अपनी पुत्री रीमा कुमारी के अपहरण को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जिसमें उसने अपनी पुत्री रीना कुमारी की शादी बैकुंठपुर गांव के मुकेश कुमार पिता कपिल पासवान के साथ हुई थी। शादी के बाद बेटी अपने ससुराल चली गई। पिछले दिनों रात में मेरी पुत्री शौच के लिए बाहर निकली तभी बाईक आए से दो लड़कों ने बाईक पर बैठा कर भगा ले गया।

उसकी खोज करने पर पता चला कि रोशन कुमार शर्मा पिता बिंदु शर्मा पप्पू कुमार पिता सहेंद्र राय दोनों ग्राम भाथादासी का निवासी है। मुझे आशंका है कि रोशन कुमार शर्मा शादी के नियत से भगा ले गया है।जबकि भगाने में पप्पू कुमार ने सहयोग किया है।

जब हमने उसके घर वाले को इस संबंध में अविनाश कुमार पिता उमेश राय बिंदु शर्मा पिता ना मालूम ऋतिक कुमार पिता प्रमोद राय दोनों ग्राम भाथादासी ने हमलोगों के साथ मारपीट की। मुझे अंदेशा है कि मेरी पुत्री से गलत धंधा करवाने और मेरी पुत्री को शादी की नियत से अपहरण कर लिया गया है।

वही गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष वीणा कुमारी ने अपहरण की गई लड़की रीना कुमारी को हाजीपुर से बरामद कर न्यायालय में 164 के बयान के लिए हाजिर किया है।

यें भी पढ़े…

बंशीधर ब्रजवाशी के विजयी होने पर शिक्षकों में खुशी की लहर।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-बंशीधर-ब्रजवाशी-के-विजय/12/2024/12/19/04/32/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली