VAISHALI : नये डीजीपी विनय कुमार को बनाए जाने पर उनके गांव में खुशी की लहर।

वाये मे बिहार डीजीपी विनय कुमार बीच मे उनकी माँ अशर्फी शुक्ला और दाये मे उनके पैतृक घर।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र की मीरपुर पताढ पंचायत के‌ राजस्व ग्राम रामपुर राम खेमकरण उर्फ रामपुरानी गांव निवासी विनय कुमार को बिहार के डीजीपी बनाए जाने पर प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई।

माता अशर्फी शुक्ला व पिता स्वर्गीय रामबालक शुक्ला के इकलौते पुत्र डीजीपी विनय कुमार की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। वे राजापाकर के रामसुमारी देवी उच्च विद्यालय कर्णपुरा से शिक्षा प्राप्त करने के बाद  पटना में आगे की पढ़ाई के लिए चले गए। आईआईटी खडगपुर से परीक्षा क्वालीफाई की।

1991 में उन्होंने आईपीएस किया। मां अशर्फी शुक्ला बतातीं हैं कि वे बचपन से मेहनत कर खेती बारी करते और लगन के साथ पढ़ाई करते। ग्रामीणों ने बताया कि वे बड़े ही मिलनसार ईमानदार एवं प्रतिभा के धनी होनहार व्यक्ति हैं। उन्होंने हमें गोरवान्वित किया है।

अनेक जनप्रतिनिधयों‌ ने कहा कि प्रखंड के वे पहले  व्यक्ति हैं जो बिहार सरकार में किसी उच्च पद पर पदस्थापित हुए हैं। खुशी व्यक्त करने वालों में पंचायत की मुखिया गीता देवी घीरेंद्र मिश्रा चुनचुन चौधरी अमरेश सिंह कुणाल कुमार जयपत प्रसाद सिंह अविनाश रंजन उर्फ ज्योति तपसी प्रसाद सिंह आदि शामिल हैं।

यें भी पढ़े…

वरीय उप समाहर्ता ने राजापाकर के अंचलाधिकारी का पदभार ग्रहण|

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-वरीय-उप-समाहर्त/12/2024/14/19/41/28/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली