सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर के परिसर में शनिवार को खेल परिषद की बैठक का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर श्याम रंजन प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में हुई।
जिसमें यह निर्णय लिया गया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024– 25 का आयोजन महाविद्यालय परिसर में 1 फरवरी से 19 फरवरी 25 तक कराया जाएगा।प्रतियोगिता में इंडोर गेम्स बैडमिंटन एथलीट मीट क्रिकेट वॉलीबॉल खो खो कबड्डी फुटबॉल आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा।
महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राएं दिनांक 15 जनवरी 25 तक अपने कार्यालय में खेल में भाग लेने से संबंधित आवेदन अवश्य जमा कर देंगे। प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल कप एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। खेलकूद में अपना करियर बनाने का यह सुनहरा अवसर है।
बैठक में खेल प्रभारी प्रोफेसर रविरंजन कुमार सह खेल प्रभारी प्रोफेसर जितेंद्र प्रसाद एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका गण उपस्थित हुए। सभी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प लिया।
यें भी पढ़े….
खरौल में आग लगने से हजारों रूपए की सम्पति के क्षति का अनुमान
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-खरौल-में-आग-लगने/12/2024/15/19/49/49/satyamgramnewsrajapakar1/
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली