राजापाकर : सेवानिवृत शिक्षक के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

         दिवंगत सेवानिवृत शिक्षक का फ़ाइल फोटो।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के परिसर में सोमवार को इस विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक केशवनारायण राय के पिता सेवानिवृत शिक्षक बांके लाल राय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आसपास के गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया और दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्वर्गीय बांके बाबू का शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान था। इस प्रखंड क्षेत्र के कई‌ विद्यालयों में उन्होंने ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दी।

शोकसभा में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष वकील राय प्रभात कुमार चौधरी राजेश कुमार बिंदेश्वर प्रसाद सिंह राजकुमार रवि रविंद्र कुमार रवि रोहित रंजन कामिनी कुमारी,श प्रियंका कुमारी प्रीति कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिका छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

यें भी पढ़े….

प्रमोद को आप सब की आवाज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बनाये गये।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-प्रमोद-राम-को-आप/12/2024/16/20/56/26/satyamgramnewsrajapakar1/

*रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क*

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief