राजापाकर : भाजपा के मंडल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का हुआ चयन।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड भाजपा के‌ राजापाकर मंडल अध्यक्ष बने बेरई गांव निवासी भाजपा के पूर्व महामंत्री सह वरिष्ठ कार्यकर्ता सुबोध कुमार। प्रखंड क्षेत्र के दामोदर गांव स्थित स्वतंत्रता सेनानी वंशलाल सिंह सभागार में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से बेरई गांव निवासी सुबोध कुमार को मंडल अध्यक्ष एवं जाफरपट्टी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुमार पटेल मंडल उपाध्यक्ष बनाए गए।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह चुनाव प्रभारी बच्ची मिश्रा भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार वरीय भाजपा नेता कुमार शौरभ शर्मा मंडल महामंत्री बबलू गुप्ता अशोक पासवान मिथिलेश सिंह ललन प्रसाद सिंह मनोज सिंह सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। चुनाव के बाद मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया कहा कि वे भाजपा के पुराने कर्मठ जुझारू कार्यकरता है उनके नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

ये भी पढ़े…

राजापाकर : मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत खेल मैदान बनाए जाने को लेकर किया गया उदघाटन।

राजापाकर : मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत खेल मैदान बनाए जाने को लेकर किया गया उदघाटन।

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली