
सत्यम ग्राम न्यूज़, चेहरा कला( वैशाली ) जिले के चेहरा कला प्रखंड के करहटियाँ बुजुर्ग गॉव की योगेंद्र साह साह की बेटी प्रियंका कुमारी जज बनने के बाद पहली बार विद्यालय मे पहुंची।गौरतलब हो की 10 बीं पढ़ाई बखरी दोआ हाई स्कुल से वर्ष 2008 मे की थी अच्छे अंक से पास आउट हुई थी आगे की पढ़ाई नवोदय से की उसके बाद की पढ़ाई बीएचयु से की पढ़ने के दौरान ही प्रतियोगिता परीक्षा पास कर जज बनी।
अब बिहार के समस्तीपुर जिला कोर्ट मे जज है,शनिवार को बखरी दुआ हाई स्कुल मे पहुंच शिक्षकों से मिली शिक्षकों ने अध्ययनतार बच्चो से मिलाया। जज साहिबा ने बच्चो को प्रेणादायक बाते की बच्चो ने स्काउट तालियां बजा उनका स्वागत व अभिनंदन किया लगभग स्कुल मे 45 मिनट तक रुकी उन्होंने बिद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर मे पहले की अपेक्षा विकास पर प्रशांता व्यक्त की।
जज अपने माता पिता के साथ स्कुल पहुंची थी उनके साथ उनकी छोटी बहन भी थी जो मेडिकल की तैयारी मे जुटी है उनके पिता अभी भी गांव मे घूम घूम कर कपड़ा बेचने के काम करते है। वे एक निर्धन परिवार से है। बेटी के जज बनने से गॉव के लोगो ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
यें भी पढ़े..
विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य व रात्रि प्रहरी आपस में भिड़े
https://satyamgramnews.in/विद्यालय-में-प्रभारी-प्र/12/2024/21/20/27/35/satyamgramnewsrajapakar1/
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief