
सत्यम ग्राम न्यूज़, हाजीपुर : बीते शनिवार की रात्रि सदर थाना पुलिस को मद्यनिषेध इकाई पटना द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हाजीपुर से महुआ जाने वाली रोड में एक ट्रक पर शराब ले जाया जा रहा है।
प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सदर थाना पुलिस द्वारा हरिहरपुर चौक के पास सघन वाहन चेकिंग लगाया, चेकिंग के क्रम में एक ट्रक तेजी से आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रूकने का ईशारा किया गया परन्तु वह चकमा देकर भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से रोका गया और ट्रक में उपस्थित व्यक्ति (चालक) का नाम पता पुछने पर अपना नाम पदम सिंह बताया।
तलाशी क्रम में उनके पास से एक मोबाईल, 5300 रुपया एवं एक आधार कार्ड बरामद किया गया तथा उक्त ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक से कुल मात्रा-3538.53 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।
इस संदर्भ में सदर थाना कांड सं0-987/24, धारा-30 (ए)/32 (2)/36/41(i) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 एवं 317 (5) BNS दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। घटना में संलिप्त अन्य शराब तस्करों की पहचान हो चुकी है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार शराब तस्कर के बारे मे पुलिस ने प्रेस रिलीज का बताया की चालक राजस्थान राज्य के पदम सिंह, पिता -बलवंत सिंह, सा०-रतरेड़ी, थाना-गिराब, जिला-बाड़मेर है चालक को जेल भेज दिया गया और शराब लदे ट्रक को जप्त कर थाना परिसर मे रखा गया है।
यें भी पढ़े…
चेहराकला : दो कोर्ट वारन्टी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल | – SATYAM GRAM NEWS
https://satyamgramnews.in/दो-कोर्ट-वारन्टी-हुआ-गिरफ/12/2024/22/19/19/19/satyamgramnewsnetwork/
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief