राजापाकर : शांति देवी की पुण्यतिथि में उमेश कुशवाहा हुए शामिल।

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। समाजसेवी नंदकिशोर सिंह की धर्मपत्नी व जदयू के‌ वरिष्ठ नेता संतोष कुशवाहा एवं उनके छोटे भाई विकास कुशवाहा की माता स्वर्गीय शांति देवी की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के‌ प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा आज गुरुवार को उनके आवास राजापाकर बनघारा गांव स्थित स्वर्गीय शांति देवी की आदमकद प्रतिमा पर जदयू के‌ प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पूर्व प्रत्याशी महेंद्र राम सहित अनेक जदयू नेताओं ने पुष्प माला अर्पित की।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय शांति देवी धर्मपरायण महिला थी सामाजिक कार्यों में बढ चढकर हिस्सा लेती थीं ।

समाज के गरीब गुरबो की हमेशा मदद करती थी उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम सभी की उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पुण्यतिथि में शामिल लोगों में जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह जागेश्वर राय पूर्व जिला अधयक्ष रोबिन सिंह नीरज कुमार, अवधेश राय, राम औतार साह नागेंद्र सिंह भीम कुमार शत्रुघन सिंह नथुनी प्रसाद सिंह रामप्रवेश सिंह कुमार देवनाथ सिंह धर्मदेव सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़े …

VAISHALI NEWS : सीएम के प्रगति यात्रा को ले २८ दिसम्बर का यातायात व्यवस्था आमजनता के लिए हुआ जारी |

VAISHALI NEWS : सीएम के प्रगति यात्रा को ले २८ दिसम्बर का यातायात व्यवस्था आमजनता के लिए हुआ जारी |

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली