राजापाकर : पुलिस ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त वृद्ध महिला को बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा|

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर :  पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मानसिक रूप से विक्षिप्त वृद्ध महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार राजापाकर थाना क्षेत्र के बखरी बड़ाई में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त वृद्ध महिला को भटकते हुए ग्रामीणों ने देखा।

जिसकी सूचना ग्रामीणों ने राजापाकर थानाध्यक्ष वीणा कुमारी को दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए गशती‌ में निकले डायल 112 की पुलिस को थानाध्यक्ष ने जानकारी दी। जिस पर डायल 112 की पुलिस बखरी बड़ाई पहुंचकर उक्त महिला को अपने साथ लेकर राजापाकर थाने पर लाई गई। जहां थानाध्यक्ष ने अपनी अभिरक्षा में उसे रखा।

वहीं विक्षिप्त महिला के पति एवं अन्य परिजन खोजबीन करते हुए बखरी बड़ाई गांव पहुंचे और स्थानीय लोगों से महिला के विषय में पूछताछ की। जहां ग्रामीणों के बताने पर परिजन राजापाकर थाना पहुंचे एवं विक्षिप्त महिला की पहचान की।

वहीं थाना अध्यक्ष वीणा कुमारी ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद विक्षिप्त महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया। जिसे परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उक्त महिला की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बाजितपुर सैदात गांव निवासी परमेश्वर भगत की पत्नी चनिया देवी के रूप में की गई है।

ये भी पढ़े …

पूर्व पीएम के निधन पर इंडिया गठबंधन के नेता ने किया शोक व्यक्त |

https://satyamgramnews.in/गोरौल-पूर्व-प्रधानमंत्र/12/2024/27/20/35/39/sgngoraul/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली