RAJAPAKAR : पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर :  पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मीरपुर पताढ पंचायत में शुक्रवार को लगाए गए शिविर का उदघाटन पंचायत की मुखिया गीता देवी द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बैद्यनाथपुर पशु चिकित्सालय के प्रभारी पशु चिकित्सा डॉक्टर रुचि कुमार ने बताया कि शिविर में आज शुक्रवार को लगभग 72 पशुपालकों के बीच 175 पशुओं का निःशुल्क उपचार किए गए।

शिविर में आए पशुपालकों को अपने पशुओं की बीमारी बताकर दवा दी गई।वहीं शिविर  में पशुओं को लेकर आए पशु पालकों के गाय भैंस का पशु चिकित्सक द्वार जांच कर सुई लगाई गई एवं खाने के लिए गोलियां एवं मिनरल मिक्सर दवा दी गई।

जो गाय भैंस बार-बार गर्म होते हैं पाल नहीं रखते हैं वैसे जानवरों की भी जांच की गई तथा पशु चिकित्सक द्वारा उन्हें कृमी नाशक दवा एवं मिनरल मिक्सर पाउडर खाने के लिए दी गई। इस संबंध में पशु चिकित्सक डॉक्टर धर्मवीर कुमार ने कहा कि गाय भैंस को भूसा चोकर के अलावा उन्हें मिनरल मिक्सर कृमी नाशक दवा  खिलाते रहे तो फर्टिलिटी की यह समस्या नहीं आएगी।

पशु चिकित्सक डॉक्टर रुचि कुमार ने पशुपालकों को बताया कि शिविर के अलावे भी अपने नजदीकी पशु स्वास्थ्य अस्पताल में कृमि नाशक दवा अठैल की दवा भूख लगने की दवा सहित अनेक दबाएं उपलब्ध रहते हैं।किसान वहां पर भी आकर निशुल्क दवा ले सकते हैं।

मौके पर उपस्थित डॉक्टर धर्मवीर कुमार पारावेट कर्मी विनोद कुमार मनोहर कुमार शत्रुघन राम प्रेमनाथ राय अभिषेक कुमार विकास कुमार विशंभर कुमार अभिषेक कुमार नीरज कुमार  आदि शामिल हैं।

यें भी पढ़े…

जि .कृषि पदा. से अनुज्ञप्तिधारी केनाम की सूचिजारी करनेकी मांग

 

राजापाकर : जिला कृषि पदाधिकारी से वास्तविक खाद अनुज्ञप्तिधारी के नाम की सूचि जारी करने की मांग |

*रिपोर्ट :प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क*

 

 

*रिपोर्ट :प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क*

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली