सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। शनिवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने की व संचालन वरीय शिक्षक केशब नारायण राय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से बीआरपी सुरेंद्र प्रसाद सिंह व शुभम कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने व परिधान में आने को कहा।उन्होने बिना सूचना के विद्यालय मे अनुपस्थित नहीं रहे। अपने वर्ग शिक्षक को छुट्टी का आवेदन जरुर दें।विद्यालय में मध्यांतर में बच्चे अपने घर से टिफिन बॉक्स एवं पानी की बोतल आवश्य लावें नाश्ता करने के बाद वे फिर अपने वर्ग में जायें और छुट्टी के समय ही उन्हें विद्यालय से बाहर जाने दिया जाएगा।
विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाना है अनुशासन में सभी बच्चों को रहना है आदि बातें अभिभावक गोष्ठी में रखी गई और इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। अभिभावकों ने कहा कि हम सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजेंगे। वही एचएम ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रतेक माह के किसी एक शनिवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिसकी सूचना अभिभावको को बच्चों के वर्ग शिक्षक एवं दूरभाष पर दी जाएगी।
इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं में अमरेश कुमार राजकुमार रवि रविंद्र कुमार रवि प्रवीण कुमार रोहित रंजन पुष्पा कुमारी प्रियंका कुमारी पल्लवी कुमारी प्रीति कुमारी सिदरा शरीफ शबनम खानम दिनेश कुमार माली विनोद कुमार आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : जिला कृषि पदाधिकारी से वास्तविक खाद अनुज्ञप्तिधारी के नाम की सूचि जारी करने की मांग |
राजापाकर : जिला कृषि पदाधिकारी से वास्तविक खाद अनुज्ञप्तिधारी के नाम की सूचि जारी करने की मांग |
रिपोर्ट :प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली