राजापाकर के साहिल ने नेशनल चैंपियनशिप के बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता।

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। सातवें नेशनल सवात् चैंपियनशिप के बॉक्सिंग खेल में गोल्ड मेडल जीत कर राजापाकर निवासी साहिल सिंह ने प्रखंड जिले एवं राज्य का नाम रौशन किया है।राजापाकर दक्षिणी पंचायत के बेरूआपर टोला निवासी धनंजय कुमार सिंह के पुत्र साहिल सिंह जो एक भाई आओ और एक बहन है उसने स्टेट सवात् चैंपियनशिप 2024 बॉक्सिंग का मैच जो वेस्ट बंगाल के पील राय इनडोर स्टेडियम सियालदह कोलकाता में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित हुए जिसमें साहिल सिंह ने बॉक्सिंग खेल में गोल्ड मेडल हासिल किया।

बताते चलें कि साहिल सिंह को बचपन से ही बॉक्सिंग खेल में काफी रुचि थी।जिला सवात् चैंपियनशिप बॉक्सिंग खेल में भी वह जिला स्तरीय मैच जो मुजफ्फरपुर में आयोजित हुआ था गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। जिसके आधार पर उसे स्टेट लेवल पर खेलने का मौका मिला। जिसमें कोलकाता में आयोजित मैच में  उसने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

इस प्रकार उसे एशियन गेम 2025 के लिए क्वालीफाई किया। उसके गोल्ड मेडल जीतने पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी है और एशियाई गेम में भी गोल्डन मेडल जीतने की शुभकामना व्यक्त की है। मंगलवार को कोलकाता से अपने घर उसका आगमन होगा। गांव टोला में खुशी का माहौल है।

ये भी पढ़े ….

गोरौल : स्टेशन से उत्तर रेलवे गुमटी संख्या 21 को बंद करने का निर्णय से ग्रामीण आक्रोश |

गोरौल : स्टेशन से उत्तर रेलवे गुमटी संख्या 21 को बंद करने का निर्णय से ग्रामीण आक्रोश |

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली