सत्यम ग्राम न्यूज़ ,दिल्ली : रविवार को नॉर्थ एवेन्यू एमपी क्लब में वेदव्यास एकलव्य संघ ‘अखिल भारतीय मल्लाह निषाद महासंघ’ का तीसरा निषाद उत्सव सम्मान समारोह संपन्न हुआ। निषाद समाज के सभी सेक्शन के लोग भारी संख्या में भाग लिए। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी निषाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधी पेट खाना पड़े तो खाओ लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित करो। शिक्षा ही वह हथियार है जिसके बल पर निषाद समाज का सामाजिक और राजनीतिक विकास संभव है। शिक्षा के बिना कुछ भी नहीं।
समारोह को बिहार के कैबिनेट मंत्री श्री हरि साहनी, असम से लोकसभा के सदस्य श्री कृपानाथ मल्लाह, पूर्व सांसद डॉ अनिल साहनी, जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र साहनी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री तूफानी निषाद, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री संत निषाद, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नागेंद्र साहनी, संगठन के संयोजक प्रोफेसर कपिला मल्लाह, प्रोफेसर अजीत साहनी, उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र साहनी, सचिव श्री दिनेश साहनी, डॉ अशोक साहनी, डॉ संजीव चंद्रा, भाजपा के नेता श्री जलेश्वर साहनी, शिक्षक श्री विनोद साहनी, और अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
समारोह का संचालन संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री ललित कुमार साहनी ने किया। समारोह को सुचारू रूप से चलाने में संगठन के कोर ग्रुप के साथी श्री मिथिलेश कुमार साहनी, श्री विजय साहनी, श्री पंकज साहनी, श्री ललन साहनी, श्री बलिंदर साहनी, श्री मुनचुन साहनी, श्रीमती रिंकी साहनी, श्री महेश आनंद साहनी, श्री संजय कुमार साहनी, श्री प्रमोद कुमार साहनी, श्री राजीव साहनी, और अन्य साथियों ने भाग लिया। समारोह में निषाद समाज के डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, अधिकारी, व्यापारी और कारोबार से जुड़े निषाद भाई-बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि पूरे देश में एक समान निषाद मल्लाह समाज के सभी उप जातियों को नाम के आगे निषाद शब्द लगाना चाहिए और निषाद समाज को देश के सभी राज्यों में अनुसूचित जाति का दर्जा भारत सरकार दे। समारोह में मुख्य अतिथियों का फूल माला और शॉल से स्वागत करने के बाद उपस्थित सभी भाई- बहनों को अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। निषाद समाज के मेधावी छात्र- छात्राओं को नए साल की डायरी देकर और माला पहना कर एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। शहीद जुब्बा सहनी अमर रहे, वीरांगना फूलन देवी अमर रहे और जय निषाद राज के नारों के साथ समारोह संपन्न हुआ।
ये भी पढ़े …
रेलवे गुमटी संख्या 21को बंद करने का निर्णय से ग्रामीण आक्रोश |
https://satyamgramnews.in/गोरौल-स्टेशन-से-उत्तर-रेल/12/2024/30/18/34/04/sgngorau
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief