मुजफ्फरपुर : पहली महिला शिक्षिका शिक्षा के माध्यम से समाज और महिलाओं का सशक्तिकरण करने वाली महान समाज सुधारक क्रान्तिज्योति सावित्रीबाई फुले जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई|

सत्यम ग्राम न्यूज़ | मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को  एक प्रयास मंच के द्वारा पुरानी गुदरी अम्बेडकर नगर मे भारत की पहली महिला शिक्षक शिक्षा के माध्यम से समाज और महिलाओं को सशक्तिकरण करने वाली महान समाज सुधारक क्रांतिकारी ज्योति सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि आज के दिन 3 जनवरी 1831 के दिन क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जी की जन्म हुई ! इन्होंने महिलाओं की शिक्षा और उनके विकास के लिए काफी काम किया देश में सबसे पहले गर्ल्स स्कूल की शुरुआत की ! जिस समय महिलाओं के लिए स्कूल और कॉलेज जाने पर मनाई थी उस समय सावित्रीबाई जी ने 1848 में पुणे में पहला गर्ल्स स्कूल के स्थापना की इस स्कूल में महिलाओं के शिक्षा के साथ अधिकार की भी जानकारी दी जाती थी साथ ही समाज में बाल विवाह ,सती प्रथा का विरोध किया महिलाओं के खिलाफ हो रहे हैं अत्याचार के विरोध में भी आवाज उठाई |

1852 में ब्रिटिश सरकार ने भी फूले परिवार को उनके काम के लिए बेस्ट टीचर का खिताब से सम्मानित किया.आज सावित्री बाई फुले जी की जयन्ती पर सभी लोगो ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर शत शत नमन किया गया साथ ही महिलाओं के बीच पठन समाग्री वितरण किया गया क्युकी कहा जाता एक महिला पढेगी,सात पीढी टढ़ेगी क्युकी एक महिला जब पढ़ लेगी तो अपने साथ, अपने परिवार, अपने समाज को शिक्षित कर सकती है कार्यक्रम सीता देवी, गुड़ीया देवी, मीरा देवी, पूजा देवी, राधा कुमारी, रूबी देवी, रौशन कुमार अन्य लोग उपस्थित थे|

ये भी पढ़े …

BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही 2025 में फिर से बनेगी एनडीए सरकार : मनीष यादव

BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही 2025 में फिर से बनेगी एनडीए सरकार : मनीष यादव

रिपोर्ट : चंदन सिंह, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief