सत्यम ग्राम न्यूज़ | राजापाकर। वैशाली जिला माली मालाकर कल्याण समिति के द्वारा शुक्रवार को देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 194वी जयंती जिला महासचिव सुधीर कुमार भगत के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार भक्त ने की जबकि संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय मालाकार ने किया।
जयंती के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में विभिन्न प्रखंडों से लोग उपस्थित हुए व उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। अजय मालाकार ने भारत सरकार से महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की एवं राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की भी मांग की एवं बिहार सरकार से राजकीय सम्मान के साथ जयंती मनाई जाने की मांग की है। इस अवसर पर समिति के द्वारा सैंकड़ों छोटे बच्चे-बच्चियों के पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार भक्त ने समाज मे माता सावित्री बाई फुले के योगदान के बारे मे बताया! इस कार्यक्रम मे समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार भक्त, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय मालाकार, जिला संरक्षक अनिल भक्त,अरविंद भगत सरपंच, डॉ शत्रुघन भगत,परशुराम भक्त,काशी भगत,डॉ उमाकांत भगत,राजकुमार भगत,रामबाबू भगत,राममिलन अंशु माली,संतोष मालाकार,सुकेश कुमार कपिलेश्वर भगत,राजू मालाकार, सुजीत मालाकार,विजय भगत,मृत्युंजय मालाकार,उपेंद्र भगत रंजीत भगत,शंकर भगत,शत्रुघन भगत,अभिजीत मालाकार,पंकज मालाकार,सुरेश भगत,शुभम सैन, विकास कुमार (शिक्षक), सुधीर भगत, रामफल भगत,विनोद भगत और मंतोष मालाकर सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली