CHEHRAKALA : गालिबाज ग्रामीण पुलिस (चौकीदार ) का बॉयस ऑडियो क्लिप वाइरल होने के बाद भी नही हुई क़ोई प्रशानिक कार्रवाई।

उप मुखिया प्रतिनिधि कुंदन कुमार एवं उसके जाति के लोगों को स्थानीय चौकीदार अरुण पासवान के द्वारा गाली भरे लफ्जों में धमकी देते हुए का मोबाइल से बातचित का वॉयस ऑडियो क्लिप हो रहा है सोसल मिडिया पर तेजी से वायरल।

सत्यम ग्राम न्यूज़, ०६ जनवरी २०२५, चेहराकलां (वैशाली) : जिले के एक थाने की चौकीदार का मोबाईल से बातचित का ऑडियो क्लिप वायरल होने से चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब हो की वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शाहपुर खुर्द वार्ड न 3 में बिहार सरकार का पक्की सड़क को काट कर उसपर अबैध ब्रेकर बनने क़ो लेकर पर ग्रामीणों के कहने पर उप मुखिया प्रतिनिधि कुंदन कुमार ने 112 न. पुलिस को कॉल कर सुचना दिया गया था।

यें घटना २४ दिसम्बर २०२४ की है। उप मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा ११२ न. पुलिस क़ो सुचना करने पर भड़के स्थानीय ग्रामीण पुलिस अरुण पासवान फिर क्या था ग्रामीण पुलिस अर्थात चौकीदार द्वारा शाहपुर खुर्द पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि को मोबाइल पर रात्रि लगभग 10.30 pm में फोन कर धमकी भरे लब्जे में उनके जाती और समर्थक को गाली देने का वॉयस ऑडियो क्लिप तेजी से शोशल मिडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे हैं।

वाइरल वॉयस   ऑडियो क्लिप क़ो लगभग १ लाख लोग  सुन चुके है। लेकिन प्रसासन मौन धारण किए हुए है वायरल ऑडियो क्लिप की पुष्टि से संबंधित जानकारी के लिए चौकीदार से संपर्क करने की कोशिश किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका उसके बाद उप मुखिया प्रतिनिधि कुंदन कुमार और ग्रामीण पुलिस का एक मेल चैनल क़ो प्राप्त होता है उसमे बातचीत का वॉयस ऑडियो क्लिप की पुष्टि बताया गया है।

जिसमे आपसी समझौता का जिक्र किया गया है। हालांकि इस तरह के मोबाईल से ग्रामीण पुलिस अर्थात चौकीदार का बातचित का वॉयस ऑडियो क्लिप वाइरल होना पुलिस प्रशासन की छवि को धूमिल करना बताया जा रहा है। वाइरल वॉयस ऑडियो क्लिप की जानकारी पुलिस आरक्षीक़ कार्यालय  वैशाली क़ो भी है।

अब देखना बाकी है कि क्या ऐसे गालिबाज ग्रामीण पुलिस (चौकीदार ) पर जिला प्रशासन कोई कार्रवाई कर पाती है या नहीं।

यें भी पढ़े…

आगामी 19 जनवरी 25 क़ो न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम होगा सम्पन्न।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-आगामी-19-जनवरी-क़ो/01/2025/06/03/54/36/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AMRIT KUMAR
Author: AMRIT KUMAR