सत्यम ग्राम न्यूज़ ०६ जनवरी २०२५ ,राजापाकर । सोमवार को प्रगति यात्रा के दौरान राजापाकर के प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय के नये भवन का सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नगवां गांव से बटन दबाकर उदघाटन किया। मालूम हो कि पिछले लगभग पैंतालिस वर्षों से प्रखंड मुख्यालय में डाकघर चौक पर एक निजी मकान में मवेशी अस्पताल थे।
जहां सुविधाओं की घोर कमी थी। लेकिन जगह पर्याप्त नहीं होने के कारण पशु चिकित्सको एवं कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जगह के अभाव में अस्पताल के दवाइयां उपस्कर आदि रखने में भी परेशानी होती थी।पशुपालकों की बहुत दिनों से मांग थी कि इसके सरकारी भूमि उपलब्ध कराकर भवन निर्माण करवाया जाए।
जिसमें स्थानीय विधायक प्रतिमा कुमारी ने भी सहयोग किया। सभी लोगों के सहयोग से राजापाकर दक्षिणी पंचायत के पश्चिमी टोला में सुसज्जित भवन पशु चिकित्सालय को मिल गया है। इस अवसर पर पशु चिकित्सक डॉक्टर रुचि कुमार डॉक्टर अंकिता कुमारी पारा वेटकर्मी विनोद कुमार गुप्ता सहित नीरज कुमार मनोहर कुमार पार्वती कुमारी आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़े …
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief