
सत्यम ग्राम न्यूज़, ०७ जनवरी २०२५,राजापाकर :सत्यम ग्राम न्यूज़ पोर्टल में ०६ जनवरी क़ो छपी खबर का हुआ असर की प्रखंड प्रशासन अलाव जलाने को हुआ तत्पर, अंचलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी राजस्व कर्मचारीयों को निर्देश दिया और अलाव की व्यवस्था करने को कहा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी आरती कुमारी ने कहा कि राजस्व कर्मचारी अमित कुमार द्वारा बखरी बड़ाई पंचायत के फरीदपुर चौक विशुनपुर बलभद्र उर्फ गौसपुर बरियारपुर पंचायत के पंचशला चौक पर सुबह-शाम अलाव का व्यवस्था की गई।
राजापाकर उत्तरी दक्षिणी पंचायत के राजस्व कर्मचारी मुनाजिर हुसैन द्वारा हाई स्कूल चौक शनिचर हाट चौक डाकघर चौक एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के बेलकुंडा चौक पर अलाव जलाया गए। मौके पर अंचलाधिकारी आरती कुमारी व पूर्व अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने कार्य का निरीक्षण किया।
यें भी पढ़े….
पुलिस बल ने स्कुल के उपस्कर क़ो किया नष्ट, bdo से शिकायत।
https://satyamgramnews.in/vaishali-news-नगमा-गांव-प्रगति-यात्रा/01/2025/07/20/10/48/sgngoraul/
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली