
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने एचएमपीवी यानी ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस के खतरे से बचाव के सारी व्यवस्था कर ली है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति ने गाइड लाइन जारी कर दी है।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर श्रीप्रकाश उपाध्याय बताते हैं कि इस बीमारी से डरने की जरूरत नहीं है। प्रखंड वासियों को परेशान नहीं होना चाहिए। हांलांकि लोग पड़ोसी मुल्क चीन एवं देश के कुछ राज्यों तमिलनाडु कर्नाटक गुजरात का हवाला देते हैं लेकिन इससे बचाव के तरीके अपनाए जाने की आवश्यकता है।
डॉ उपाध्याय कहते हैं कि यह एक संक्रमित रोग है इसलिए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आना चाहिए। इसलिए गंदे हाथों से मुंह नाक आंख नहीं छूना चाहिए। खांसने व छींक आने के समय रुमाल से मुंह ढक लेना चाहिए। अपने आप आइसोलेट कर लें।
कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वैसे इस बीमारी से निपटने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ने व्यवस्था कर ली है। इससे बचाव ही सर्वोत्तम उपचार है।
यें भी पढ़े…
राजापाकर : चोरी की एक बाइक व पांच मोबाइल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली