
सत्यम ग्राम न्यूज़ •वैशाली : जिले जदाहा के सलहा स्थित विद्युत ग्रिड उप केंद्र में मेंटेनेंस कार्य को लेकर शुक्रवार 10 जनवरी को सुबह 10 बजे से दिन के 2:30 बजे तक विद्युत ग्रिड उप केंद्र से संबंधित सभी फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसकी जानकारी देते हुए विद्युत ग्रिड उपकेंद्र सलहा जंदाहा के सहायक विद्युत अभियंता पिंकी कुमारी ने जानकारी देते हुए बताई की 10 जनवरी को विद्युत ग्रिड उप केंद्र में मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। जिसको लेकर सुबह 10 बजे से दिन के 2.30 बजे तक सभी फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बताया गया है कि इसको लेकर विद्युत ग्रिड उप केंद्र से संबंधित महुआ फीडर, चेहरा कलां फीडर,जंदाहा फीडर, पातेपुर फीडर, मौदह चतुर, महनार फीडर, पीरोइ फीडर, भथाही फीडर, डीह बुचौली फीडर एवं समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी फीडर में निर्धारित अवधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बताया गया है कि 10 जनवरी को सुबह 10 बजे से 2:30 बजे तक जंदाहा के सलहा स्थित विद्युत पावर ग्रिड केंद्र में मेंटेनेंस का कार्य संपन्न हो जाने के पश्चात सभी फीडर में पूर्व की तरह विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
यें भी पढ़े…
अप्रवासी भारतीय दिवस पर लोगों ने उदगार किया व्यक्त।
*https://satyamgramnews.in/अप्रवासी-भारतीय-दिवस-पर-ल/01/2025/08/20/09/50/satyamgramnewsrajapakar1/*
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief